अंडर-14 क्रिकेट में आरसीए येलो 6 विकेट से जीते

रांची | सरला देवी बिरला अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट शाखा ग्राउंड में आरसीए येलो बनाम सोनेट बुंडू मैच हुआ। इमसें सोनेट बुंडू ने 35 ओवर में 199/9 रन बनाए। टीम की ओर से विराट ने 38 रन व सक्षम ने 32 रन की पारी खेली। सूर्यांश ने 3/23 व अनय ने 2/30 विकेट लिए। आरसीए येलो की टीम ने 25.2 ओवर में 203/4 रन बनाए। इसमें सूर्यांश ने 66, दक्ष ने 34 रन की पारी खेली। वहीं प्रशांत ने 3/26 विकेट लिए। आरसीए येलो 6 विकेट से जीते।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *