रांची | झारखंड सीनियर वॉलीबॉल टीम के गठन के लिए सेलेक्शन ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। झारखंड सरकार के खेल विभाग ने इससे संबंधित सूचना जारी की है। राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में झारखंड की टीम के गठन के लिए 30 दिसंबर को सुबह 9 बजे से खेलगांव में चयन ट्रायल होगा।


