बलौदाबाजार में विकास कार्यों का भूमिपूजन:सेम्हराडीह-खम्हरिया में 2.34 करोड़ के होंगे कार्य; राजस्व मंत्री ने रंगमंच के लिए मंजूर किए 5 लाख

बलौदाबाजार विकासखंड के ग्राम पंचायत सेम्हराडीह और खम्हरिया में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने 2 करोड़ 34 लाख 90 हजार रुपए की लागत से होने वाले कई विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम खम्हारिया में रंगमंच निर्माण के लिए 5 लाख रुपए की स्वीकृति देने की घोषणा की। मंत्री वर्मा ने कहा कि सरकार हर गांव को सजाने और संवारने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सभी को मिलकर छत्तीसगढ़ को आगे बढ़ाना है और योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना है। मंत्री ने बताया कि धान उपार्जन केंद्र में पक्का शेड निर्माण होने से धान बारिश से नहीं भीगेगा। इससे किसानों से खरीदा गया हर दाना सुरक्षित रहेगा। उन्होंने राजस्व विभाग में किए गए सुधारों का भी उल्लेख किया। अब रजिस्ट्री के बाद सीधे नामांतरण होगा और त्रुटि सुधार के लिए भी कार्य किया जा रहा है। वर्मा ने सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि जमीन सुरक्षित नहीं रहेगी तो आने वाले समय में विकास कार्य प्रभावित होंगे। विकास कार्यों में ये शामिल भूमिपूजन किए गए प्रमुख विकास कार्यों में ग्राम खम्हरिया में धान उपार्जन केंद्र में कांक्रीटीकरण तथा शेड युक्त पक्का चबूतरा निर्माण (21.80 लाख), चांपा में कृषि उपज मंडी समिति में सीसी रोड निर्माण (14.94 लाख), ठेलकी में सीसी रोड निर्माण (14.16 लाख) शामिल हैं। इसके अलावा रिसदा में धान उपार्जन केंद्र में कांक्रीटीकरण तथा शेड युक्त पक्का चबूतरा निर्माण (21.80 लाख), दशरमा में धान उपार्जन केंद्र में शेड युक्त पक्का चबूतरा निर्माण (14.86 लाख), और सकरी में धान उपार्जन केंद्र में कांक्रीटीकरण तथा शेड युक्त पक्का चबूतरा निर्माण (21.80 लाख) के कार्य भी शामिल हैं। सेम्हराडीह में धान उपार्जन केंद्र में कांक्रीटीकरण तथा शेड युक्त पक्का चबूतरा निर्माण (21.80 लाख), शासकीय हाई स्कूल भवन निर्माण (75.23 लाख) एवं उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण (28.51 लाख) के कार्य भी शुरू किए गए। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, जिला अध्यक्ष आनंद यादव, जनपद अध्यक्ष सुलोचना यादव, जिला पंचायत सदस्य इंदु जांगड़े, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, जिला पंचायत सदस्य गीता डोमन वर्मा, जनपद सदस्य सरिता धृतलहरे और स्काउट गाइड के राज्य उपाध्यक्ष विजय केशरवानी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, स्कूली बच्चे और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *