इंडो-पाक बार्डर ट्रेड बहाली को एकजुट हुईं संस्थाएं, 31 को बार्डर पर कांफ्रेंस

भास्कर न्यूज | अमृतसर लंबे समय से बंद पड़े इंडो-पाक ट्रेड की बहाली के लिए किसान और अमन-दोस्ती की पैरोकार संस्थाएं एकजुट हो गई हैं। शुक्रवार को इस बाबत हुई बैठक में एलान किया गया कि इस बावत अटारी बार्डर पर 31 दिसंबर को कांफ्रेंस होगी। फोकलोर रिसर्च अकादमी अमृतसर, भारत-पाक दोस्ती मंच जालंधर, कीर्ति किसान यूनियन पंजाब और जम्हूरी किसान सभा के पदाधिकारियों ने बताया कि कांफ्रेंस सुबह 11 बजे होगी। रमेश यादव, धनवंत रॉय खतराय कलां, रतन सिंह रंधावा ने बताया कि पहले इस रूट से ट्रेड होता था तो लोगों को रोजगार के साथ अमन और दोस्ती के रिश्ते भी मजबूत होते थे। लेकिन विगत कुछ सालों से रिश्तों में आई खटास के चलते यह बंद है। फिलहाल उक्त कांफ्रेंस बंद पड़े ट्रेड की बहाली को लेकर है। बैठक में दिलबाग सिंह सरकारिया, हरजीत सिंह सरकारिया, सनम काहलों, अमित औल, सरपंच धनवंत संथरा कलां, सरपंच भाग सिंह, गुरजिंदर सिंह बघियाड़ी आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *