रांची | सरला बिरला पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सृजनात्मक प्रतिभा व प्रस्तुति कौशल का प्रदर्शन करते हुए रांची सहोदय अंतर-विद्यालय लिविंग न्यूजपेपर प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में समसामयिक विषयों के प्रति जागरूकता, विश्लेषणात्मक सोच और प्रभावशाली संवाद शैली को प्रोत्साहित करना था। प्रतियोगिता में रांची के 13 प्रतिष्ठित विद्यालयों ने भाग लिया। जहां प्रतिभागियों ने सामाजिक, राजनीतिक व पर्यावरणीय मुद्दों को जीवंत किया।