रांची| रांची यूनिवर्सिटी के डोरंडा कॉलेज में शुक्रवार को शोकसभा का आयोजन किया गया, जिसमें नागपुरी भाषा के जाने माने शिक्षाविद डॉ नागेंद्र चंद्र राय को श्रद्धांजलि दी गई। उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया। डॉ सुरेश चंद्र राय ने वर्ष 1987 से 2005 तक नागपुरी विभाग डोरंडा महाविद्यालय में अपनी सेवा दी थी। वे काफी समय से वे बीमार चल रहे थे। शोकसभा में प्राचार्य डॉ राजकुमार शर्मा समेत, शिक्षक, कर्मचारी और स्टूडेंट्स थे। मुख्य रुप से डॉ मिथिलेश कुमार, डॉ कंचन मुंडा, डॉ योगेश कुमार, डॉ अरविंद कुमार, डॉ शिल्पी सिंह, डॉ मंजू लाल, डॉ मंजू मिंज समेत अन्य थे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी अवधेश कुमार ने दी।