रांची | यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल से होकर चलने वाली पटना -चर्लपल्ली -पटना द्वि साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि में विस्तार किया गया है। ट्रेन संख्या 03253 पटना- चर्लपल्ली द्वि साप्ताहिक स्पेशल (वाया रांची) 4 अगस्त से 29 सितंबर तक प्रत्येक सोमवार और बुधवार को पटना से प्रस्थान करेगी। यह कुल 17 ट्रिप करेगी। ट्रेन संख्या 07255/ 07256 चर्लपल्ली- पटना द्वि साप्ताहिक स्पेशल (वाया रांची) 6 अगस्त से 1 अक्टूबर तक प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को चर्लपल्ली से प्रस्थान करेगी। कुल 17 ट्रिप करेगी। इन ट्रेनों की समय सारिणी एवं ठहराव पूर्ववत रहेंगे।