रांची | रांची के एलईबीबी स्कूल में अखिल भारतीय बांग्ला भाषी समन्वय परिषद-अस्तित्व की ओर से शिक्षा, पर्यावरण और सांस्कृतिक चेतना को एक मंच पर लाते हुए शिक्षकों का सम्मान और पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सेंट जेवियर्स कॉलेज के पूर्व एचओडी कमल बोस, बांग्ला संस्कृति की सेविका रेबा चक्रवर्ती और स्कूल के प्रधानाचार्य संजय कुमार महतो सहित सभी शिक्षकों को सम्मानित किया गया। वहीं छात्र-छात्राओं ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर जलवायु जागरूकता पर संवाद का भी आयोजन किया गया। परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष अभिजीत दत्ता गुप्ता ने कहा जब शिक्षक सम्मानित होते हैं तो समाज शिक्षित होता है और जब बच्चे पौधे लगाते हैं तो धरती मुस्कराती है। इस मौके पर परिषद के अभिजीत भट्टाचार्य, मीता दान, कौशिक, मानिक तूलाल आदि मौजूद रहे।