मामूली विवाद में हुई मारपीट के मामले में कार्रवाई:चार माह से फरार चल रहे 4 आरोपी, अकलतरा पुलिस ने किए गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में हुए मारपीट के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। चार महीने से फरार चल रहे चार आरोपियों को अकलतरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना 14 मार्च 2025 को दोपहर करीब 1:30 बजे ग्राम बम्हनीन के मंदिर चौक के पास हुई थी। गांव के लोग डीजे बजाकर नाच रहे थे। इसी दौरान कपड़ा फटने की मामूली बात पर विवाद शुरू हो गया। चार आरोपियों ने मिलकर युवक सेम भारती के साथ गाली-गलौज की। इसके बाद उन्होंने मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपी घटना के बाद मौके से फरार हो गए थे। आरोपियों ने जुर्म कबूला घटना की सूचना पर थाना अकलतरा में अपराध दर्ज किया गया था। लगातार पतासाजी के बाद मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों को पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। इसके बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में की गई। गिरफ्तार आरोपियों में प्रेम चंद्रमा ओग्रे (22 वर्ष), शिवा ओग्रे (21 वर्ष), करण ओग्रे (25 वर्ष) और व्यंकटेश (25 वर्ष) शामिल हैं। सभी आरोपी ग्राम बम्हनीन, थाना अकलतरा के निवासी हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *