धमतरी में भाजपा जिला कार्यकारिणी का विस्तार:प्रकाश बैस फिर बने अध्यक्ष, 6 उपाध्यक्ष और 2 महामंत्री समेत 68 पदाधिकारी नियुक्त

छत्तीसगढ़ के धमतरी में भाजपा जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। प्रदेश कार्यालय से जारी नई कार्यकारिणी में प्रकाश बैस को दूसरी बार जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इस नई कार्यकारिणी में कुल 68 पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। तिलोकचंद जैन, श्यामा नरेश साहू, विजय यदु, पुष्पेंद्र साहू, रविकांत चंद्राकर और अकबर कश्यप को उपाध्यक्ष बनाया गया है। महामंत्री पद पर महेंद्र पंडित और राकेश साहू को नियुक्त किया गया है। इन्हें मिली ये जिम्मेदारियां मंत्री पद पर हेमंत चंद्राकर, आनंद यदु, कुलेश्वरी गायकवाड़, लोकेश्वरी पटेल, दिनेश्वरी नेताम और चंद्रकला साहू को जिम्मेदारी दी गई है। कोषाध्यक्ष के रूप में चेतन हिंदुजा को फिर से नियुक्त किया गया है। इसके अलावा कार्यालय मंत्री के रूप में विजय साहू, आईटी सेल प्रभारी दिव्येंद्र परिहार, मीडिया प्रभारी उमेश साहू और सोशल मीडिया प्रभारी शुभम यदु को नियुक्त किया गया है। उपाध्यक्ष, महामंत्री और मंत्री पदों पर नियुक्तियां प्रदेश महामंत्री और मुख्यालय प्रभारी जगदीश रामू रोहरा की ओर से जारी आदेश के अनुसार, भाजपा ने कुल 10 जिलों की कार्यकारिणी की घोषणा की है। धमतरी जिले में तीन विधानसभा क्षेत्र हैं और इन सभी से उपाध्यक्ष, महामंत्री और मंत्री पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। कार्यकर्ताओं को ही पदाधिकारी बनाया है- प्रदेश महामंत्री प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा ने बताया कि पार्टी ने कार्यकर्ताओं को महत्व देते हुए जिले में सक्रिय कार्यकर्ताओं को ही पदाधिकारी बनाया है। यह नियुक्तियां भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष किरण देव और प्रदेश महामंत्री पवन साय के अनुमोदन के बाद की गई हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *