कांग्रेस बोली- सहकारी समितियां से खाद नदारद:बलरामपुर में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में खाद की किल्लत को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को धरना प्रदर्शन किया। चांदनी चौक पर कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध जताया। धरना प्रदर्शन के बाद किसानों की समस्याओं को लेकर राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजू सिंह ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार की विफलता का आलम यह है कि अब सहकारी समितियां से खाद नदारद हैं। खाद नहीं मिल पाने कारण किसानों को बाजार में बढ़े दाम पर खाद लेने को मजबूर होना पड़ रहा है। खाद नहीं मिलने से फसल बर्बाद उन्होंने कहा कि, जिले में 80% किसान ऐसे हैं जिन्हें केसीसी लोन पर आधारित रहना पड़ता है। लोन मिलने के बाद वो बाजार से खाद खरीदते हैं। लेकिन नकद भुगतान नहीं मिल पाने के कारण किसान खाद खरीद नहीं पा रहा हैं। जिसके अभाव में फसल बर्बाद हो रहे हैं। किसान की समस्या लगातार बढ़ रही वरिष्ठ कांग्रेस नेता नन्हेंलाल गुप्ता ने भाजपा सरकार को किसान की समस्याओं को दूर करने में विफल बताया। जबकि कांग्रेस की महिला नेत्री ज्ञानती गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार रही है, तब से किसानों की समस्याएं घटने की जगह लगातार बढ़ रही है। यह बहुत शर्मनाक है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *