आरटीआई पर शोध: डॉ. डीके सोनी सम्मानित किए गए

अंबिकापुर | सूचना के अधिकार ( आरटीआई) विषय पर शोध करने वाले अंबिकापुर के अधिवक्ता डॉ. डीके सोनी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय हिंदी विद्यापीठ ने डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी की उपाधि प्रदान की। यह सम्मान नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी व सम्मान समारोह में दिया गया। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. अरविंद कुमार (पूर्व कुलपति, रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय) ने डॉ. सोनी को यह उपाधि प्रदान की। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यापीठ के कुलपति डॉ. इंदु भूषण मिश्रा ने की। इस मौके पर देशभर से आए शिक्षाविदों, लेखकों, साहित्यकारों, पर्यावरणविदों व अन्य विद्वानों को डॉक्टरेट व डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी की उपाधियां दी गईं। डॉ. डीके सोनी को यह उपाधि सूचना के अधिकार अधिनियम के विधिक पक्ष पर किए गए शोध कार्य के लिए दी गई। इस विषय पर शोध करने वाले वे छत्तीसगढ़ के इकलौते रिसर्चर हैं, जिन्हें यह उपाधि प्राप्त हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *