शिविर: बच्चों की जांच कर डॉक्टरों ने स्वास्थ्य और स्वच्छता की सलाह दी

भास्कर न्यूज | चिरमिरी किड्स कैंपस पब्लिक स्कूल गोदरीपारा में एक दिवसीय स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एसईसीएल से जुड़े तीन विशेषज्ञ डॉ. नीना अपरा, डॉ. सुमित राधाकृष्णन और डॉ. राहुल तिवारी मौजूद रहे। उन्होंने बच्चों का प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर में विद्यार्थियों के शारीरिक विकास, पोषण, दृष्टि, त्वचा और मौखिक स्वास्थ्य की जांच की। डॉक्टरों ने बच्चों को जीवनशैली, खानपान और साफ-सफाई से जुड़ी जरूरी बातें समझाई। संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और स्वच्छता को जीवन का हिस्सा बनाने की सलाह दी गई। इस शिविर से बच्चों को स्वास्थ्य की बुनियादी जानकारी मिली। उन्हें यह भी समझ में आया कि छोटी सावधानियों से बड़ी बीमारियों से बचा जा सकता है। विद्यालय के संस्थापक प्रफुल्ल पोलाई ने कहा कि डॉक्टरों ने अपने व्यस्त समय में से समय निकालकर बच्चों के भविष्य को सुरक्षित बनाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने विद्यालय परिवार की ओर से सभी डॉक्टरों का आभार जताया। शिविर में प्राचार्य तेज प्रकाश, शिक्षक पूना राम, संदीप गौड़, एबी. चौधरी, शिक्षिका ऋतु, संजू बघेल, सोफिया, आशा, तरन्नुम, गुलनार, मुस्कान, कंचन, ऋचा तिवारी और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी रही। इससे यह शिविर सफल और लाभकारी साबित हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *