जमशेदपुर में महिला की गला रेतकर हत्या:घर के कमरे में बेड पर पड़ी मिली लाश, पति फरार; 9 साल पहले किया था लव मैरिज

जमशेदपुर में एक महिला की उसके ही घर के कमरे में गला रेतकर हत्या कर दी गई। शनिवार की सुबह उसका शव मिलने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित नामदा बस्ती की है। इधर, घटना के बाद से मृतका का पति सागर फरार है। मृतका की पहचान 27 वर्षीय मनीषा कौर के रूप में हुई है। मनीषा की लाश उसके घर के अंदर खून से लथपथ हालत में मिली। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। घर के फर्स्ट फ्लोर पर रहते थे पति-पत्नी स्थानीय लोगों ने बताया कि सागर और मनीषा ने 9 साल पहले लव मैरिज की थी। घर के फर्स्ट फ्लोर पर दोनों और दूसरे तल्ले पर सागर के माता-पिता रहते हैं। सागर के दो बच्चे हैं जो शुक्रवार की रात अपने दादा-दादी के पास थे। सागर की बड़ी मां मनजीत कौर ने बताया कि सुबह सागर की मां नीचे आई और उसने घर का दरवाजा खोला। अंदर मनीषा खून से सनी मृत अवस्था में पड़ी थी। सागर घर में नहीं था। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना परिजनों को दी। पति-पत्नी के बीच अच्छे रिश्ते थे खबर फैलते ही आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। मनजीत कौर ने बताया कि दोनों पति-पत्नी के बीच अच्छे रिश्ते थे। कभी भी उनके बीच किसी विवाद की बात सामने नहीं आई। हालांकि, सागर के छोटे भाई रमन सिंह ने बताया कि भैया-भाभी में कल रात कुछ तू-तू मैं-मैं हुआ था। पर इस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। सुबह घटना की सूचना मिली। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया इधर, पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया ताकि वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर हत्यारे की पहचान की जा सके। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। पुलिस की टीम सागर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चला रही है। वहीं, पुलिस और स्थानीय लोगों को फिलहाल सागर पर हत्या का शक है। मृतका का पति फरार है। उसकी संलिप्तता से फिलहाल इनकार नहीं किया जा सकता है। लड़की के पिता से बात हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। -राजन कुमार, गोलमुरी थाना प्रभारी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *