राज्य नीति आयोग के आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अंतर्गत कांकेर जिले को स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, कृषि जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए रजत पदक से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही कोयलीबेड़ा ब्लॉक को स्वर्ण पदक और दुर्गूकोंदल ब्लॉक को रजत पदक के लिए चुना गया है। जिला पंचायत के सभाकक्ष में संपूर्णता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आकांक्षी जिला और ब्लॉक में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र और मेडल से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक आशाराम नेताम ने की। उन्होंने अपने संबोधन में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। कांकेर को पांच सूचकांकों में पूर्णता कलेक्टर नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने बताया कि आकांक्षी जिला कार्यक्रम में कांकेर जिले ने पांच सूचकांकों में पूर्णता प्राप्त की है। उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई देते हुए जिले के विकास के लिए बेहतर प्रदर्शन जारी रखने का आह्वान किया। मोहम्मद रफी की 44वीं पुण्यतिथि पर कार्यक्रम छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में मोहम्मद रफी की 44वीं पुण्यतिथि पर कांकेर आइडल 2025 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सरस्वती कला मंदिर कांकेर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में चारामा के निलेश दुर्गासी ने प्रथम स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता में कांकेर, भानुप्रतापपुर, दल्लीराजहरा, नरहपुर, नगरी और बनारस (उत्तर प्रदेश) से कुल 54 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया। इनमें से 32 प्रतिभागी फाइनल राउंड में पहुंचे।विजेता निलेश दुर्गासी ने बताया कि वे फाइनल में पहुंचने के बाद परिवार में हुई एक अप्रिय घटना के कारण प्रतियोगिता से हटने वाले थे। लेकिन परिवार के उत्साहवर्धन के कारण उन्होंने फाइनल में भाग लेने का निर्णय लिया। आयोजकों ने उन्हें 33वां नंबर देकर सबसे अंत में प्रस्तुति देने का मौका दिया और अलग तरह के गानों का चयन करने को कहा। इन सभी चुनौतियों के बावजूद निलेश ने अपनी शानदार प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार के रूप में निलेश दुर्गासी को 7,001 रुपए दिए गए। द्वितीय पुरस्कार कांकेर के कैलाश यदु और दल्ली राजहरा के दीपक सोना को संयुक्त रूप से 5,001 रुपए दिए गए। तृतीय पुरस्कार धमतरी की खुशबू मिनपाल और कांकेर के कमल जैन को संयुक्त रूप से 3,001 रुपए प्रदान किए गए।