रायपुर में दहेज प्रताड़ना से परेशान नवविवाहिता ने की आत्महत्या:लालची इंजिनियर, मां-बाप समेत गिरफ्तार, दहेज में मिली थी कार, 10 लाख की थी डिमांड

रायपुर में दहेज प्रताड़ना से तंग आकर नवविवाहिता ने आत्महत्या कर ली है। इस मामले में पुलिस ने महिला के पति और सास ससुर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को शादी के दहेज में एक कार और घर का सामान मिला था। लेकिन आरोपी और 10 लाख रुपए की डिमांड कर रहे थे। यह पूरा मामला तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र का है। तिल्दा थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी ने बताया कि उषा कहरा की शादी दो साल पहले सामाजिक रीति रिवाज से प्रमोद कुमार कमलेश के साथ हुई थी। प्रमोद एक निजी फैक्ट्री में सब इंजीनियर के पद पर हैं। शादी में उषा के मायके वालों ने एक कार समेत अन्य सामान दहेज में दिए थे। शुरुआत में तो सब कुछ ठीक रहा लेकिन बाद में नवविवाहिता के पति और सास-ससुर ने दहेज के लिए परेशान करना चालू कर दिया। कर्ज चुकाने के लिए मांग रहे थे पैसे पुलिस ने बताया कि आरोपी परिवार अपना कर्ज चुकाने के लिए महिला को मायके से पैसे लाने का दबाव बना रहे थे। वे 10 लाख रुपए की डिमांड कर रहे थे। इस बात से उषा लगातार परेशान थी। उसे मानसिक रूप से टार्चर किया जा रहा था। जिसके बाद उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जांजगीर के निवासी हैं आरोपी इस घटना के बाद मृतका के मायके वालों ने तिल्दा थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ और जांच पड़ताल की। जिसके बाद ससुराल वालों के खिलाफ FIR दर्ज किया गया। इस मामले में पुलिस ने अमोदा गांव मूलनिवासी जिला जांजगीर चाम्पा के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी –
1- प्रमोद कुमार कमलेश पिता जवाहर लाल कमलेश उम्र 31 साल
2- श्रीमती बहरतीन बाई पति जवाहर लाल कमलेश उम्र 58 साल
3- जवाहर लाल पिता स्व0 कांशीराम कमलेश उम्र 65 साल

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *