अवैध संबंध को लेकर हजारीबाग SDO का पत्नी से विवाद:पीड़िता का भाई बोला- जलने की सूचना देकर फोन काट दिया; FIR दर्ज

हजारीबाग सदर एसडीओ अशोक कुमार के खिलाफ पत्नी अनिता कुमारी को जलाने के आरोप में लोहसिंघना थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। एसडीओ के साले राजू कुमार गुप्ता की लिखित शिकायत पर दर्ज एफआईआर में एसडीओ के अलावा उनके पिता दुर्योधन साव, छोटा भाई शिवनंदन कुमार और छोटे भाई की पत्नी रिंकू देवी को आरोपी बनाया गया है। पति का दूसरी महिला से अवैध संबंध एफआईआर में राजू कुमार ने कहा है कि बहन बार-बार कहती थी कि उसके पति का दूसरी महिला से अवैध संबंध है। इस बात पर दोनों के बीच विवाद होता था। इस मामले में एक बार दोनों परिवारों के बीच बातचीत भी हुई थी। तब एसडीओ ने कहा था कि आगे शिकायत करने का मौका नहीं मिलेगा। इसके बाद फिर पति-पत्नी में विवाद हुआ। हमलोग आए तो एसडीओ ने कहा था कि जहां जाना है जाओ, कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। मैं अनुमंडल पदाधिकारी हूं। तुम सबको बर्बाद कर दूंगा। ऐसी ही धमकी एसडीओ के पिता, छोटे भाई और उसकी पत्नी ने भी दी थी। बहन के जलने की सूचना देकर फोन काट दिया राजू कुमार के मुताबिक 26 दिसंबर को सुबह 8:45 बजे एसडीओ के भाई ने फोन कर कहा कि अनिता जल गई है। यह कहकर फोन काट दिया। फिर मैंने फोन किया तो पता चला कि हजारीबाग के एक अस्पताल से बहन को रेफर कर दिया गया है। उन्हें बोकारो के बीजीएच ले जा रहे हैं। घटना कब हुई, कैसे हुई, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी। बाद में पता चला कि घटना सुबह सात बजे की है। हमलोग बोकारो पहुंचे तो देखा कि बहन बुरी तरह से झुलस चुकी थी। अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि वह 65 फीसदी तक झुलस गई है। जिंदगी और मौत से जूझ रही महिला हजारीबाग सदर एसडीओ अशोक कुमार पहले अपने ससुराल वालों को धमकी दिया था। इसके बाद अनिता को जान से मारने की नीयत से तारपीन का तेल डालकर जलाया गया। आग लगने के बाद अनिता चिल्ला रही थी और आरोपी उसे जला रहे थे। फिलहाल रांची के देवकमल हॉस्पिटल में वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत से जूझ रही है। इस मामले में हजारीबाग एसपी अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। कानून से ऊपर कोई नहीं है। उचित कार्रवाई की जाएगी। 2011 में हुई थी शादी, दो बच्चे हैं राजू कुमार ने बताया कि उनकी बहन अनिता का विवाह अशोक से 20 नवंबर 2011 को हुआ था। दोनों के दो बच्चे हैं- अलौकिक किसलय और आरोही कश्यप। राजू ने कहा कि जब बहन को जलाया जा रहा था तब वह जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रही थी। वह काफी चिल्ला रही थी। मॉर्निंग वॉक से रोका तो खुद को आग में झोंक दिया एसडीओ अशोक कुमार ने कहा है कि गुरुवार को पत्नी मॉर्निंग वॉक जाने को तैयार थी। घर में रंग-रोगन का काम चल रहा है। इसलिए मैंने पत्नी को रोका तो वह नाराज हो गई और खुद पर तेल छिड़ककर आग लगा ली। उसे बचाने में मेरे हाथ भी जल गए।
———————————————-
हजारीबाग SDO संबंधित इस खबर को पढ़ें….
हजारीबाग एसडीओ की पत्नी ने खुद को लगाई आग:मॉर्निंग वॉक पर दंपती के बीच हुआ था विवाद, 70% झुलसी हजारीबाग के एसडीओ अशोक कुमार की पत्नी अनिता कुमारी (37) ने गुरुवार की सुबह करीब 7:30 बजे सरकारी आवास में आग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। अनिता कुमारी करीब 70% जल गई हैं। उनकी हालात गंभीर है। उन्हें बचाने गए एसडीओ के दोनों हाथ जल गए हैं। दोनों का इलाज बोकारो जनरल अस्पताल के बर्न यूनिट में चला। इसके बाद उन्हें रांची रेफर कर दिया गया। एसडीओ अशोक कुमार ने बताया कि आवास में रंग-रोगन का काम चल रहा है। पत्नी को मॉर्निंग वॉक पर जाने से मना करने पर विवाद हुआ। दोनों में बहस हुई। अचानक उसने आवास परिसर में रखे पेंट के तेल को छिड़कर आग लगा ली। मैंने आग बुझाने का प्रयास किया। उसे तुरंत आरोग्यम हॉस्पिटल ले गया। अनिता की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे वहां से बेहतर इलाज के लिए बोकारो भेजा गया। पूरी खबर यहां पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *