पंजाब के कपूरथला जिले के नडाला गांव के मनीष शर्मा ने न्यूजीलैंड पुलिस में अधिकारी बनकर अपने गांव और परिवार का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता से पूरे गांव में खुशी का माहौल है। मनीष के पिता ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि मनीष ने 10वीं तक की पढ़ाई गांव के गुरु नानक प्रेम कर्मसर पब्लिक स्कूल से की थी और फिर 12वीं की पढ़ाई जालंधर के एक प्रतिष्ठित स्कूल से पूरी की। इसके बाद वह 2016 में पढ़ाई और करियर के लिए न्यूजीलैंड चले गए, जहां अब उनकी नियुक्ति पुलिस फोर्स में एक अधिकारी के रूप में हुई है। तीन साल शारीरिक और मानसिक मेहनत के बाद हुआ चयन बचपन से ही मनीष का सपना पुलिस में भर्ती होकर कानून की सेवा करना था। न्यूजीलैंड पहुंचने के बाद उन्होंने तीन साल तक कड़ी शारीरिक और मानसिक मेहनत कर तैयारी जारी रखी। आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई और वे न्यूजीलैंड पुलिस फोर्स में अधिकारी के पद पर चयनित हो गए। मनीष शर्मा की इस सफलता से परिवार में हर्ष का माहौल है। माता-पिता और परिजनों ने इसे गौरव का क्षण बताया। गांव के लोगों और रिश्तेदारों ने मनीष को लगातार बधाइयां दीं। मनीष को जल्द न्यूजीलैंड में किसी जिले के अधिकारी के तौर पर नियुक्ति किया जाएगा।