जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित नामदा बस्ती में पत्नी की निर्मम हत्या के आरोप में पुलिस ने पति को गिरफ्तार किया है। शनिवार तड़के मनीषा कौर का शव उनके घर से बरामद किया गया था। महिला की गला रेतकर हत्या की गई थी। मामले की जानकारी मिलते ही गोलमुरी थाना प्रभारी राजन कुमार सिंह की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। संदिग्ध परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस ने मृतका के पति सागर को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने जुर्म कबूल कर लिया। नाराजगी में गला काट कर मारा पुलिस सूत्रों के अनुसार, सागर ने पूछताछ में बताया कि उसने सेक्स उत्तेजना बढ़ाने वाली दवा ली थी। इसके बाद उसने पत्नी मनीषा से अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने की मांग की। मनीषा ने जब इसका विरोध किया तो सागर को गुस्सा आ गया। उसने रसोई से चाकू उठाकर मनीषा का गला रेत दिया। वारदात के बाद सागर ने शव को कमरे में छोड़ दिया और कुछ देर बाद सामान्य अंदाज में बाहर निकला। लेकिन जब आसपास के लोगों को शक हुआ, तो पुलिस को सूचना दी गई। मनीषा और सागर ने की थी लव मैरिज जानकारी के मुताबिक मनीषा और सागर ने करीब 9 साल पहले प्रेम विवाह किया था। दोनों के दो छोटे बच्चे भी हैं। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पड़ोसियों का कहना है कि दोनों के बीच पहले भी विवाद होते थे, लेकिन इस तरह की हिंसक घटना की किसी को आशंका नहीं थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सागर को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। मृतका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और घटना की विस्तृत जांच की जा रही है। —————— इसे भी पढ़ें… जमशेदपुर में महिला की गला रेतकर हत्या:घर के कमरे में बेड पर पड़ी मिली लाश, पति फरार; 9 साल पहले किया था लव मैरिज जमशेदपुर में एक महिला की उसके ही घर के कमरे में गला रेतकर हत्या कर दी गई। शनिवार की सुबह उसका शव मिलने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित नामदा बस्ती की है। इधर, घटना के बाद से मृतका का पति सागर फरार है। मृतका की पहचान 27 वर्षीय मनीषा कौर के रूप में हुई है। मनीषा की लाश उसके घर के अंदर खून से लथपथ हालत में मिली। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। पूरी खबर यहां पढ़ें…