सीसीएल कर्मी का शव जंगल से मिला:रामगढ़ के उरीमारी जरजरा जंगल में मिला सुखदेव मांझी का शव, मानसिक तनाव में था कर्मचारी

रामगढ़ के उरीमारी जरजरा जंगल में सीसीएल कर्मचारी का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान सुखदेव मांझी के रूप में हुई है, जो पोटंगा बरटोला का निवासी था। सुखदेव कल शाम घर से बाहर निकला था। रात होने के बाद भी वह घर वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। आज स्थानीय लोगों ने जरजरा जंगल में एक व्यक्ति का शव देखा। उन्होंने तुरंत उरीमारी पुलिस को सूचना दी। बिरसा प्रोजेक्ट में कार्यरत था सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रथू उरांव घटनास्थल पर पहुंचे। जांच के बाद शव की पहचान सुखदेव मांझी के रूप में की गई। सुखदेव बिरसा प्रोजेक्ट में कार्यरत सीसीएल कर्मचारी था। जानकारी के अनुसार, वह पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव से गुजर रहा था। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *