भांकरोटा अग्निकांड में मृतकों की संख्या हुई 20:अजमेर निवासी सलीम की इलाज के दौरान मौत; 55 फीसदी जला था

जयपुर-अजमेर हाईवे पर एलपीजी टैंकर में हुए ब्लास्ट में मरने वालों की संख्या 20 हो चुकी हैं। शनिवार सुबह 6.15 बजे SMS हॉस्पिटल के बर्न वार्ड में इलाजरत सलीम की मौत हो गई। सलीम का भाई घटना के बाद से बर्न वार्ड के बाहर भाई के ठीक होने की उम्मीद में बैठा था। आज सुबह डॉक्टरों की टीम ने जांच की तो सलीम की मौत हो चुकी थी। सलीम की मौत की जानकारी परिवार को जानकारी दी गई। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। बता दें कि सलीम इस घटना में करीब 50 से 55 प्रतिशत जल गया था। डॉक्टरों की टीम घटना वाले दिन से लगातार उसका इलाज कर रही थी। लेकिन सलीम को बचाया नहीं जा सका। डॉ. राकेश जैन ने बताया- टीम घटना के बाद से ही घायल मरीजों के इलाज में लगी है। हर सम्भव कोशिश की जा रही है कि मरीजों की रिकवरी का रेट बढ़े। डॉक्टर्स की टीम अच्छे से अच्छा उपचार देने का प्रयास कर रहे हैं। (खबर अपडेट की जा रही है)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *