उदयपुर। श्रीरामचरित मानस प्रचार समिति की ओर से नव वर्ष के स्वागत में 1 जनवरी को सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा। संरक्षक डॉ.ओपी महात्मा ने बताया कि पंडित सत्यनारायण चौबीसा के नेतृत्व में आयोजित होने वाले पाठ के मुख्य अतिथि एडवोकेट निर्मल पंडित होंगे। अध्यक्षता बॉलीवुड के निदेशक आकृत पुरोहित होंगे। सचिव सत्यनारायण चौबीसा ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रातः 11 बजे से प्रारम्भ होगा।


