चाईबासा| जिला में गृह रक्षकों के बहाली के लिए प्रकाशित विज्ञापन संख्या-1/2025 के तहत आवेदन करने वाले सफल अभ्यर्थियों से दावा आपत्ति मांगी गई थी। उक्त निर्धारित समयावधि को संशोधित करते हुए सफल प्रतिभागी अभ्यर्थी 6 अगस्त से 8 अगस्त तक पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 5 बजे तक जिला समादेष्टा कार्यालय, झारखण्ड गृह रक्षा वाहिनी, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा में दावा आपत्ति आवेदन समर्पित कर सकते हैं। सरायकेला | कांड्रा-सरायकेला रोड पर बालीडीह में सोमवार देर शाम दो ट्रेलर आपस में आमने- सामने टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक ट्रेलर का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई जबकि दूसरे टेलर का बम्पर और हेड लाइट टूट गए। हादसे में एक चालक को मामूली चोटें आई हैं जबकि दूसरा चालक मौके से भाग गया। हादसे के बाद दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे आवागमन प्रभावित हुआ। सूचना पर कांड्रा पुलिस मौके पर पहुंच यातायात को सुचारू कराया। पुलिस क्षतिग्रस्त टेलरों को हटाने की प्रक्रिया में जुटी है।


