दो रेस्टोरेंट्स में रेड, बिना लाइसेंस हुक्का परोसने के आरोप में 2 काबू

भास्कर न्यूज | अमृतसर पुलिस ने रेस्टोरेंट में हुक्का बार चलाने के आरोप में 2 अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एयरपोर्ट थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर ट्रस्ट रेस्टोरेंट फेज-2, ब्यूटी एवेन्यू के मालिक राहुल नंदवानी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गुप्त सूचना मिली थी कि राहुल अपने रेस्टोरेंट में बिना किसी वैध अनुमति या लाइसेंस के ग्राहकों को हुक्का परोस रहा था और उससे मोटी रकम वसूली जा रही थी। पुलिस ने मौके से एक हुक्का सेट बरामद किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा अन्य मामले में रणजीत एवेन्यू पुलिस ने बी ब्लाक स्थित एशियन बियर बार एंड रेस्टोरेंट में छापेमारी की। जहां पर बिना लाइसेंस के हुक्का बार चलाई जा रही थी। पुलिस ने इस संबंध में रेस्टोरेंट के मैनेजर चिरोध चंद्र उर्फ अखिल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 2 फ्लेवर हुक्के भी बरामद किए। दोनों मामलों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि शहर में अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने बताया कि किसी को भी शहर में अवैध तरीके से हुक्का परोसने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *