अमृतसर| यूनाइटेड सिख स्टूडेंट फेडरेशन की ओर से 5 अगस्त को 1 बजे गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के फव्वारा चौक के पास स्थित सुनहरी सपना मंच पर एक परिचर्चा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान दूरदर्शी और विवेकशील छात्र वक्ता अपने विचार छात्रों से साझा करेंगे। यह जानकारी फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जुगराज सिंह मझैल ने दी। उन्होंने बताया कि इस दौरान मुख्य मुद्दा पंजाब सरकार की लैंड पूलिंग नीति और आरएसएस द्वारा की जा रही शिक्षा में व्यवधान होगा।


