पंजाब में आज यलो अलर्ट जारी:तापमान में बढ़ौतरी जारी, दो दिन राज्य में अच्छी बारिश के आसार; बांधों में बढ़ रहा जलस्तर

पंजाब में आज भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र की तरफ से यलो अलर्ट जारी किया गया है। ये अलर्ट हिमाचल प्रदेश से सटे जिलों पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर व मोहाली को लेकर जारी किया गया है। यहां अधिक से अत्यधिक अधिक बारिश का अनुमान है। जबकि अन्य जिलों में बुधवार तक सामान्य बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सोमवार शाम 5.30 बे तक छुटपुट बारिश देखने को मिली। जबकि अन्य जिलों में हल्के बादल भी छाए। जिसके चलते राज्य के तापमान में हल्का बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य के औसतन अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री की हल्की गिरावट हुई। जबकि तापमान सामान्य के करीब बना हुआ है। सबसे अधिक तापमान अमृतसर में दर्ज किया गया, जो 35.5 डिग्री रहा। वहीं, लुधियाना में तापमान 34 डिग्री, पटियाला में 33.3 डिग्री आदि दर्ज किया गया। हिमाचल में पानी से बांधों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा हिमाचल प्रदेश में हो रही बारिश का असर बांधों पर भी हो रहा है। 04 अगस्त 2025 की सुबह 6 बजे तक सतलुज, ब्यास और रावी नदियों पर बने प्रमुख बांधों में जल स्तर बढ़ा हुआ पाया गया। पंजाब राज्य में बारिश को लेकर जारी जानकारी • 5 से 6 अगस्त तक पंजाब के उत्तर, उत्तर-पूर्वी और पूर्वी हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। • 5 अगस्त को कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। • 6 अगस्त को पंजाब के कुछ अलग-अलग स्थानों पर अति भारी वर्षा (12 सेमी या उससे अधिक) की संभावना जताई गई है। यह भारी व अति भारी वर्षा मुख्यतः उत्तर, उत्तर-पूर्वी और पूर्वी पंजाब, खासकर पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर, मोहाली, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और आसपास के जिलों में हो सकती है। पंजाब के शहरों में आज मौसम अमृतसर- हल्के बादल छाए रहेंगे, बारिश की भी संभावनाएं हैं। तापमान 26 से 33 डिग्री के बीच रह सकता है। जालंधर- हल्के बादल छाए रहेंगे, बारिश की भी संभावनाएं हैं। तापमान 26 से 33 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना- हल्के बादल छाए रहेंगे, बारिश की भी संभावनाएं हैं। तापमान 27 से 34 डिग्री के बीच रह सकता है। पटियाला- हल्के बादल छाए रहेंगे, बारिश की भी संभावनाएं हैं। तापमान 26 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है। मोहाली- हल्के बादल छाए रहेंगे, बारिश की भी संभावनाएं हैं। तापमान 24 से 32 डिग्री के बीच रह सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *