कराते खिलाड़ियों ने 8 गोल्ड, 5 सिल्वर और 16 ब्रांज मेडल जीते

भास्कर न्यूज | बालोद 9वीं इंटरनेशनल कराते चैंपियनशिप इंडियन चैलेंजर्स कप 2025 नेताजी इंडोर स्टेडियम हावड़ा कोलकाता में हुआ। इसमें भारत सहित 8 देशों की भागीदारी रही। एकेडमी के प्रेसिडेंट और कोच एनके कुशवाहा के मार्गदर्शन में 24 खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 8 गोल्ड, 5 सिल्वर और 16 ब्रांज मेडल हासिल किए। कोलकाता में नाइंथ इंटरनेशनल कराते चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ का वीर बालक दिव्यांग ओम उपाध्याय ने अपने खेल जौहर से मेडल हासिल किया है। उन्होंने ब्रांज मेडल जीता है। इससे पहले मई में झारखंड के झांसी में नेशनल कराते स्पर्धा में ओम ने गोल्ड और ब्रांज मेडल हासिल किया था। ओम उपाध्याय की उपलब्धि पर बालोद ब्राह्मण समाज ने खुशी जाहिर की है। ओम वर्तमान में भिलाई कोहका के एलीट कराटे एकेडमी से प्रशिक्षण ले रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *