दौसा में ओले गिरने से फसलों में नुकसान:देर रात बारिश के साथ 20 मिनट तक ओलावृष्टि, तापमान 6 डिग्री सेल्सियस गिरा

मौसम में बदलाव के साथ दौसा जिले में बारिश का दौर जारी है। यहां बीती शाम से ही रूक-रूक कर सुबह तक बारिश हुई। साथ ही कई इलाकों में चने आकार के ओले भी गिरे। जिला मुख्यालय के आसपास के गांवों में देर रात काफी देर तक ओले गिरे। इससे गेहूं, चना व जौ की फसलों पर सफेद चादर बिछने से किसानों को नुकसान हुआ है। यहां जौपाड़ा, जयपुरा, पाड़ली, खोर्रा, लोटवाड़ा समेत आसपास के गांवों में ओले गिरे। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव करतार सिंह गुर्जर ने बताया कि मध्य रात्रि हुई ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। यहां जयपुरा जौपाडा में बारिश के साथ करीब 20 मिनट तक ओलावृष्टि हुई। जिससे फसलों में नुकसान हुआ है। किसानों का कहना है कि अबकी बार फसलों की ग्रोथ को देखकर अच्छी पैदावार का अनुमान था, लेकिन ओलों से नुकसान हुआ है। सरकार से मांग है कि गिरदावरी करवाकर मुआवजा दिलवाया जाए। वहीं बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट हुई है। यहां शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। यहां शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री तथा अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा था। ऐसे में बारिश के बाद तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट से एकाएक ठंड बढ़ गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *