बादल छाने से न्यूनतम तापमान बढ़ा:सर्दी का असर अब भी तेज, आसमान में छाए बादल

बादल छाए रहने से जिले में न्यूनतम तापमान में 3.8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था वहीं गुरुवार को यह 6.6 डिग्री सेल्सियस था। इससे तापमान में वृद्धि तो हुई लेकिन मौसम पर इसका बड़ा असर नजर नहीं आया। मौसम अब भी तेज सर्दी वाला बना हुआ है। बादल छाए हुए हैं, हालांकि कोहरे का असर बेहद कम है। ऐसे में विजिबिलिटी में परेशानी नहीं है। दिन की शुरुआत से शहर की सड़कों पर निकले लोग ऊनी कंबल लपेटे नजर आए। वहीं कई जगह लोगों ने चाय की थड़ियों पर चाय की चुस्कियों से सर्दी भगाई। शनिवार को सुबह से ही सडकों पर रौनक नजर आ रही थी। सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा के लिए निकले स्टूडेंट्स तेज सर्दी में ठिठुरते हुए सेंटर्स पर पहुंचे। जहां स्टूडेंट्स सेंटर्स में प्रवेश के लिए प्रक्रिया पूरी कर रहे थे। वहीं उनके परिजन आसपास ही कंबल ओढ़कर सर्दी से बचाव का इंतजाम करते दिखे। पार्कों में भी सर्दी का असर नजर आने लगा है। आमतौर पर मॉर्निंग वॉक के लिए पहुंचने वाले लोगों से अटे रहने वाले पार्क अब सूने नजर आने लगे हैं। मौसम के एक्सपर्ट बताते हैं कि अगले चौबीस घंटे में सर्दी में तेजी आएगी। न्यूनतम तापमान बढ़ने के बारे में उनका कहना था कि बादल छाए रहने से न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है लेकिन सर्दी असर बढ़ेगा।इस दौरान बूंदाबांदी भी हाे सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *