शिक्षक लाल रघुवीर सिंह ठाकुर ने 24वीं बार रक्तदान किया

भास्कर न्यूज | बालोद ग्राम देवारभाट निवासी शिक्षक लाल रघुवीर सिंह ठाकुर ने शिक्षा विभाग में 22 वर्ष पूरे होने पर 24 वीं बार रक्तदान किया। 44 वर्षीय ठाकुर ने जिला अस्पताल में बी पॉजिटिव रक्त मरीज गौकरण देशमुख के लिए दिया। ठाकुर 2017 से हर तीन माह में नियमित रक्तदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान श्रेष्ठ दान है। इससे शरीर में कमजोरी नहीं आती। सभी स्वस्थ युवाओं को रक्तदान करना चाहिए। रक्त का कोई विकल्प नहीं होता। केवल मानव रक्त से ही मरीज की जान बचाई जा सकती है। मार्च 2022 में ठाकुर ने मरणोपरांत नेत्रदान और देहदान के लिए भी पंजीयन कराया था। उन्होंने जिला अस्पताल में नेत्रदान का पंजीयन कराया और देहदान की घोषणा मेडिकल कॉलेज रायपुर को भेजी। रक्तदान के समय ब्लड बैंक स्टाफ डॉक्टर अजय साहू, उत्तम टंडन, दिलीप कुमार, अभिमन्यु करपाल और बबीता सोनबोइर मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *