रायपुर के MG-Hector शोरूम की लिफ्ट से गिरा युवक:दोनों पैर-टूटे, सिर पर गंभीर चोट, वेंटिलेटर पर जंग जारी; परिवार ने सुरक्षा पर उठाए सवाल

राजधानी रायपुर के सरोना स्थित एमजी हेक्टर शोरूम की लिफ्ट में गिरने से एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना 3 अगस्त की है। हादसे में राज (25 साल) के दोनों पैर टूट गए और सिर पर भी गंभीर चोट आई है। घायल राज वेंटिलेटर पर है, जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कार को लिफ्ट से नीचे उतारने के दौरान वह गिर गया। घायल के परिजनों ने अब शोरूम प्रबंधन पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि CCTV मांगने पर प्रबंधन ने फुटेज नहीं दिखाया। मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है। शोरूम प्रबंधन ने परिजनों को नहीं दी स्पष्ट जानकारी घटना रविवार (3 अगस्त) शाम करीब 4 बजे की है। परिजनों ने थाने में बयान दर्ज कराया है कि राज शोरूम में कार्यरत राज कार को लिफ्ट से नीचे उतार रहा था, तभी वह अचानक लिफ्ट से गिर पड़ा। राज अभी गंभीर हालत में रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती है, जहां जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है। परिजनों का आरोप है कि शोरूम प्रबंधन ने इस बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दी और सीसीटीवी फुटेज की मांग के बावजूद अब तक उन्हें हादसे का वीडियो भी नहीं दिखाया गया है। उनका कहना है यह सिर्फ एक घटना नहीं, बल्कि सुरक्षा मानकों की घोर अनदेखी का मामला है। परिवार की मांग: सिर्फ इलाज नहीं, न्याय भी चाहिए घायल राज के परिजनों ने बताया कि परिवार में वे ही एकमात्र कमाने वाला है। उसके ऊपर छोटे भाई और माता-पिता की जिम्मेदारी है। परिवार ने मांग की है कि शो रुम और कंपनी इलाज का पूरा खर्च उठाए और घटना की निष्पक्ष जांच हो साथ ही शोरूम में सुरक्षा मानकों को अनिवार्य किया जाए ताकि भविष्य में ऐसे हादसा ना हो। इस हादसे ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *