मिडिल स्कूल पथर्रा में पीएमटी आयोजित किया

राजिम | राज्य शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुसार शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पथर्रा में प्रथम पीएमटी (पालक-माता-शिक्षक बैठक) का आयोजन किया गया। बैठक में एसएमसी अध्यक्ष, समिति सदस्यगण, पार्षद, सभापति कुलेश्वर साहू सहित अनेक पालकगण उपस्थित रहे। संकुल प्राचार्य के. के. यदु एवं सीएससी धर्मेंद्र ठाकुर ने माँ सरस्वती का पूजन कर पीएमटी का शुभारंभ किया। तत्पश्चात इको क्लब अध्यक्ष कु. कुसुमलता वर्मा एवं जान्हवी साहू ने उपस्थित सभी का तिलक-वंदन कर स्वागत किया। बैठक में शिक्षिका वालिता साहू ने अकादमिक प्रगति, शिक्षण, घर में पढ़ाई एवं तनाव रहित वातावरण देने के विषय में जानकारी दी। शिक्षिका सुनीता साहू ने बालिकाओं के स्वास्थ्य परीक्षण, जाति तथा नियमित उपस्थिति पर माताओं एवं पालकों को जागरूक किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *