जालंधर में एम्बुलेंस को ट्राले ने मारी टक्कर:ड्राइवर की मौके पर मौत, अस्पताल ले जाया जा रहा मरीज गंभीर जख्मी

पंजाब के जालंधर में चौगिट्टी फ्लाईओवर के पास एक एम्बुलेंस को तेज रफ्तार ट्राले ने टक्कर मार दी। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, इलाज के लिए जालंधर लाया जा रहा मरीज गंभीर रूप से जख्मी हो हुआ है। जिसे तुरंत एक अन्य एम्बुलेंस के जरिए इलाज के लिए अस्पताल में भेजा गया। एम्बुलेंस चालक की मौत होने की पुष्टि थाना रामामंडी के एसएचओ परमिंदर सिंह ने की है। उन्होंने कहा- मामले की जांच के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। वहीं, क्षतिग्रस्त हुए वाहनों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। ट्राले ने पीछे से मारी टक्कर, पुलिस जांच में जुटी रामा मंडी थाना अंतर्गत चौगिट्टी फ्लाईओवर पर ये हादसा आज सुबह हुआ है। एम्बुलेंस जालंधर की ओर एक मरीज को लेकर जा रही थी। इस दौरान ट्राले ने पीछे से एम्बुलेंस को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें अनियंत्रित होकर एम्बुलेंस पलट गई। जिससे मरीज भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे दूसरी एम्बुलेंस की मदद से रामा मंडी के एक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। इस दुर्घटना में एम्बुलेंस चालक की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना की सूचना मिलते ही थाना रामामंडी के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जालंधर भेज दिया गया था। पलटी हुई एंबुलेंस को क्रेन की मदद से सीधा किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *