लुधियाना में कपड़ा शोरुम पर रेड:दिल्ली से आई एडिडास की टीम,D-मार्का के कपड़े किए जब्त

लुधियाना में कस्बा दोराहा स्थित एक कपड़ों शोरुम में दिल्ली से आई एडिडास की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में रेड की। टीम ने काफी बड़ी संख्या में शोरुम से कपड़े जब्त किए है। कंपनी के अधिकारियों को सूचना मिली थी कि दोराहा और लुधियाना में कई जगह फर्जी ब्रांडेड के स्टिकर लगाकर D-मार्का का माल बेचा जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक अब जल्द लुधियाना के भी मुख्य बाजारों में रेड करवाई जाएगी। लक्कड़ मंडी के रायल फैशन शोरुम पर हुई रेड जानकारी देते हुए ASI सुखबीर सिंह ने कहा कि लक्कड़ मंडी में स्थित रायल फैशन शोरुम में दिल्ली से एडिडास कंपनी के अधिकारियों द्वारा रेड की गई है। उन्हें सूचना थी कि उनकी कंपनी के नाम से स्टिकर कपड़ों पर लगाकर बेचे जा रहे है। कंपनी के अधिकारियों ने पुलिस की मौजूदगी में शोरुम खंगाला। कपड़ों की जांच के बाद होगी अगली कार्रवाई सुखबीर सिंह मुताबिक बड़ी संख्या में कपड़े कब्जे में लिए है। इन कपड़ों की जांच करवाई जाएगी। शोरुम के मालिक को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है। बता दें एडिडास कंपनी की रेड की खबर सुनते ही आस-पास के कई दुकानदारों में अफरा-तफरी मची रही। D-मार्का का माल बेचने वाले धड़ल्ले से लुधियाना में लोगों को गुमराह करके फर्जी स्टिकर लगाकर कपड़े बेच रहे है। लुधियाना में विशेषकर चौड़ा बाजार, गांधी नगर मार्केट, अकालगढ़ मार्केट, घंटा घर नजदीक दुकानदारों पर अब बड़ी कंपनियों की नजर है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *