हरियाणा में पकड़े बावरिया गैंग की कहानी:सरगना ने भाई-दामाद संग बनाया गैंग, महिलाओं से रेप कर VIDEO बनाते; राजस्थान तक नेटवर्क

हरियाणा के रेवाड़ी में गनपॉइंट पर ननद-भाभी के कपड़े उतरवाकर वीडियो बना 22 तोला सोना लूटने वाले बावरिया गैंग के सरगना सहित 4 बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया है। इस गैंग का सरगना टीटू मूल रूप से राजस्थान के भरतपुर का रहने वाला है, जो आजकल फरीदाबाद के कुरैशीनगर में किराए पर मकान लेकर रहता था। पुलिस ने उसका आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला तो उसके खिलाफ हरियाणा और राजस्थान में रेप, लूट, चोरी और डकैती के 10 से अधिक मामले दर्ज मिले। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि वह 3 बेटियों का पिता भी है। एक बेटी की शादी कर चुका है। अपने दामाद को भी उसने गैंग में बड़ी जिम्मेदारी सौंप रखी थी। कैसे बनाया टीटू ने यह गैंग, किसे और क्यों बनाया सदस्य, कैसे करता है वारदात, बचने के लिए क्या लगाता है जुगत, किस कोडवर्ड में करते हैं बात और क्या है बावरिया का मतलब? जैसे सवालों के जवाब तलाशती दैनिक भास्कर एप की रिपोर्ट पढ़िए… 10 साल पहले भाइयों और दोस्तों के साथ बनाया गैंग
DSP डॉ. रविंद्र कुमार के मुताबिक, पुलिस इन्वेस्टिगेशन में पता चला कि भरतपुर निवासी टीटू ने करीब 10 साल पहले अपने भाइयों को साथ लेकर गैंग बनाया। टीटू ने सबसे पहले अपने ताऊ के लड़के रामबाबू को साथ मिलाया। इसके बाद हिसार निवासी मदन को अपने गैंग में शामिल किया। मदन, टीटू का दोस्त है और साथ में बाग की ठेकेदारी भी कर चुका है। ये सभी बावरिया जाति से हैं। शुरुआत में इस गैंग ने अपने समाज से बाहर वारदातें कीं, लेकिन अब समाज के लोगों के परिवारों को ही निशाना बना रहा है। गैंग के चारों मेंबरों की संक्षिप्त परिचय… वारदात के बाद ये होते थे बचने के तरीके… 3 पॉइंट में समझिए क्यों समाज को ही करने लगे टारगेट.. —————————
बावरिया गैंग से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… रेवाड़ी में बावरिया गैंग के 2 बदमाश और पकड़े:गन-पॉइंट पर ननद-भाभी के उतरवाए कपड़े, फर्श खोदकर 18 लाख की ज्वेलरी ले गए थे रेवाड़ी में घर में घुसकर ननद-भाभी के कपड़े उतरवाकर वीडियो बनाने और 22 तोला सोना लूटने के मामले में पुलिस ने 2 और बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पहले भी महेंद्रगढ़ से 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जिन्हें पूछताछ के लिए 2 दिन के रिमांड पर लिया है। (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *