चैतन्य बघेल ने हाईकोर्ट में लगाई याचिका:ED की गिरफ्तारी को बताया असंवैधानिक, सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया था इनकार

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई से इनकार करते हुए पहले हाईकोर्ट में केस लगाने कहा था। दरअसल, शराब घोटाले और मनी लांड्रिग के केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने चैतन्य बघेल को भी आरोपी बनाया है। जिसके बाद चैतन्य बघेल को भिलाई से गिरफ्तार किया है। आरोप है कि शराब घोटाले की रकम से चैतन्य को 16.70 करोड़ रुपए मिले हैं। शराब घोटाले से मिले ब्लैक मनी को रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स में इन्वेस्ट किया गया, ब्लैक मनी को वाइट करने के लिए फर्जी निवेश दिखाए और सिंडिकेट के साथ मिलकर 1000 करोड़ रुपए की हैंडलिंग (हेरफेर) की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *