रायपुर के दो उद्योगों पर सेंट्रल GST की कार्रवाई,:40 लाख की रिकवरी फैक्ट्री से लेन-देन के रिकॉर्ड और डिजिटल डेटा को किया गया जब्त

टैक्स चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत Central GST विभाग की टीम ने मंगलवार को रायपुर के तेंदुआ और सिलतरा स्थित दो अलग-अलग उद्योगों में छापा मारा। प्रारंभिक जांच में करीब 40 लाख रुपए की टैक्स रिकवरी की गई है। इस छापेमार कार्रवाई से कारोबारी जगत में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने बताया कि यह ऑपरेशन अभी भी जारी है और जांच के दौरान कुछ और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, जिन दो यूनिट्स पर छापा मारा गया है। वहां लंबे समय से बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद GST टीम ने दोनों स्थानों पर एक साथ दबिश दी।छापेमारी के दौरान उद्योगों से आवश्यक दस्तावेज, लेन-देन के रिकॉर्ड और डिजिटल डेटा को जब्त किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *