बलरामपुर में सड़क पर गड्ढों के कारण हो रही दुर्घटनाएं:मरम्मत के बाद भी NH- 343 जर्जर,बसें 40KM का एक्स्ट्रा सफर तय करने को मजबूर

राष्ट्रीय राजमार्ग 343 पर बलरामपुर से राजपुर के बीच स्थित ग्राम पस्ता में सड़क की दयनीय स्थिति ने यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शासन की ओर से स्वीकृत 10 करोड़ रुपए की मरम्मत राशि के बावजूद सड़क की स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। पस्ता में मंडी बैरियर के पास, ग्रामीण बैंक के सामने और तारलों पुल के पास बड़े-बड़े गड्ढों के कारण हर दिन वाहन फंसने की घटनाएं हो रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि दुर्घटनाओं का सिलसिला लगातार जारी है। बसों को चुनना पड़ रहा वैकल्पिक मार्ग वहीं बसों को बसों को ​​​​​​​वैकल्पिक मार्ग चुनना पड़ रहा है। सेमरसोत-प्रतापपुर मार्ग से होकर बसें 25 किमी अतिरिक्त दूरी तय कर रही हैं। वाड्रफनगर होकर जाने वाली बसों को 40 किमी अधिक यात्रा करनी पड़ रही है। छोटे वाहन चालक भी इन्हीं वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने को मजबूर हैं। जनप्रतिनिधियों की प्रतिक्रिया आदिवासी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अरुण तिर्की ने कहा कि पस्ता में सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। जिन्हें तत्काल भरवाए जाने की आवश्यकता है। लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी इसे भरवाने में रुचि नहीं ले रहे हैं। हर कई बार दुर्घटनाएं हो रही है, कई बार वाहनें फंस रही है। मजदूर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि सड़क के जर्जर हो जाने का छोटे चार चक्का वाहन का आना-जाना काफी मुश्किल हो गया है। छोटे चार चक्का वाहन और पिकअप हर दिन दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। कई बार वाहनें फंस जा रही है और जाम की स्थिति निर्मित हो जा रही है। गड्डों को तत्काल भरवाना चाहिए। बता दें कि रामानुजगंज से अंबिकापुर तक तीन खंडों में राष्ट्रीय राजमार्ग का नया निर्माण कार्य जल्द शुरू होने वाला है। हालांकि, वर्तमान में सड़क की मरम्मत में बरती जा रही लापरवाही चिंता का विषय बनी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *