आयुष्मान भारत योजना:आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी मरीज से पैसे लिए तो अस्पताल को 24 घंटे में लौटाना होंगे

मध्य प्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज के बावजूद मरीजों से पैसे वसूलने की शिकायतें बढ़ रही हैं। आयुष्मान कार्यालय ने सख्ती करते हुए निर्देश दिए हैं कि ऐसे मामलों में अस्पतालों को 24 घंटे में राशि लौटानी होगी, अन्यथा रिकॉर्ड खराब होगा और बार-बार शिकायतें मिलने पर डिइनपैनलमेंट की कार्रवाई होगी। योजना के सीईओ डॉ. योगेश भरसट ने बताया कि रोज़ाना करीब 6000 क्लेम में से 1200 पर कार्यालय खुद कॉल करता है और डिस्चार्ज मरीजों से फीडबैक लेता है। आयुष्मान कार्ड धारकों से इलाज के दौरान पैसे लेने पर जुर्माना लगाया जा सकता है। योजना में 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा है, गंभीर मामलों में सीएम सहायता से 2 लाख तक अतिरिक्त मदद दी जाती है। शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर 14555 पर संपर्क कर सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *