रांची | भारत तिब्बत सहयोग मंच झारखंड प्रदेश के सदस्यों द्वारा सावन के अंतिम सोमवार को रांची के पहाड़ी मंदिर पर संध्या आरती के साथ कांवरियों व भक्तों के बीच खीर भोग प्रसाद का वितरण किया गया। भारत तिब्बत सहयोग मंच व श्रीराम भरत मिलाप समिति के अध्यक्ष रोहित शारदा के नेतृत्व में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रोहित शारदा ने कहा िक हिंदुस्तान के लोग जल्द ही भगवान शंकर के निवास स्थान कैलाश मानसरोवर बिना वीजा पासपोर्ट के जाएंगे। मौके पर संजय मिनोचा, अशोक सिंह, जय नारायण विजय, महामंत्री नम्रता सोनी, महेश व अन्य थे।


