ग्रीन ड्रेस में फिल्मी गीतों पर किया डांस, मजेदार गेम्स हुए

चुटिया स्थित एटी एकेडमी की संचालिका आभा तिवारी की पहल पर सावन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर शामिल सभी महिलाओं ने ग्रीन ड्रेस पहनकर सावन की परंपरा, भगवान शिव की प्रियता का सम्मान किया। हरे रंग की आभा से सजी शाम में सभी ने जमकर मस्ती की। कार्यक्रम में जहां एक और शिव भजनों की भक्ति में लोग भाव विभोर दिखे, वहीं दूसरी ओर महिलाओं और बच्चों ने बॉलीवुड गीतों पर थिरक कर वातावरण को जीवंत कर दिया। सावन और बारिश के गीतों पर खूब डांस हुए। कई मजेदार गेम्स में भी भाग लिया। संचालन नीता शर्मा ने किया। मौके पर मौमिता बनर्जी, श्वेता, संध्या चौधरी आदि समेत सैकड़ों महिलाएं शामिल थीं। राग रंग के सावन मिलन में सावन के गीतों पर लगे ठुमके, अंब्रेला लेकर फोटोशूट सावन के झूले लगाए, मेहंदी में लिखा अपने पिया का नाम नारनौलीय अग्रवाल संघ व नारनौलीय अग्रवाल महिला समिति के संयुक्त तत्वावधान में सावन महोत्सव का आयोजन हुआ। महिलाओं व बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, भजन, नृत्य व सावन से जुड़ी रचनात्मक गतिविधियां प्रस्तुत की गईं। समिति की महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में झूला, मेहंदी, गीत-संगीत के साथ कई तरह के गेम्स में भाग लिया। राग रंग डांस एकेडमी में हटा सावन की घटा, सावन बरसने लगा, सावन की रुत आई, आओगे जब तुम साजना सावन फूल खिलेंगे…आदि गानों पर महिलाएं जमकर मस्ती करती िदखीं। सेलर्स नोट में थीम के अनुसार प्लेन कोर की साड़ी पहनकर सभी महिलाएं थिरक रही थीं। डायरेक्टर प्रीति सिन्हा ने बताया कि फिल्मी गीतों के साथ सावन के पारंपरिक गीत और कजरी पर खूब नृत्य हुए। अंब्रेला फोटो शूट में सभी महिलाओं ने छाता लेकर मस्ती में फोटो िखंचवाईं। कई मजेदार गेम्स हुए। प्रेमलता, अन्नू व आरती सावन क्वीन हुईं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *