भास्कर न्यूज | भिंभौरी नगर पंचायत भिंभौरी के वृंदावन चौक में शिव शक्ति युवा सावन मेला महोत्सव मनाया। यह आयोजन भक्ति, संस्कृति और जनसहभागिता का जीवंत उदाहरण बन गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं और नागरिकों की भारी भीड़ उमड़ी। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी ने कहा कि यह महोत्सव छत्तीसगढ़ की लोक आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक है। भक्ति और लोक संस्कृति से जुड़े ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखते हैं। सावन महोत्सव धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक समरसता और लोक परंपरा को भी सहेजता है। शिव भक्तों ने भक्ति गीत, झांकियां, धार्मिक नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष संदीप परगनिहा, उपाध्यक्ष पुष्पा साहू, पार्षदगण और सैकड़ों ग्रामीणजन मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथियों में संतोष पाटिल, प्रवीण पाटिल, भोजेन लखन, चक्रधारी पाटिल, सोमेश पाटिल, यशवंत वर्मा, जितेंद्र पाटिल, रमेश पाटिल, जीतू साहू और ग्राम सभा अध्यक्ष अमर साहू शामिल रहे।


