अजमेर जिले के नसीराबाद सिटी थाना क्षेत्र में एक टीचर की सोशल मीडिया से फोटो चुराकर अश्लील कंटेंट के साथ पोस्ट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित टीचर ने नसीराबाद सिटी थाने में अज्ञात युवक के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नसीराबाद सिटी थाना पुलिस के अनुसार- पीड़ित युवती ने थाने पर मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़ित ने शिकायत देकर बताया कि एक व्यक्ति ने उसकी इंस्टाग्राम आईडी से फोटो चुराकर अलग-अलग सोशल मीडिया एप पर फेक आईडी बनाकर पोस्ट की गई है। फोटो पर अश्लील कंटेंट डाले गए हैं। पीड़ित ने बताया कि फोटो पोस्ट करने के साथ ही उसमें पैसों का भी जिक्र किया गया है। जिसके कारण वह मानसिक रूप से परेशान है। उसके उज्जवल भविष्य को ध्यान में रखते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई फोटो को भी डिलीट किया जाए। नसीराबाद सिटी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (इनपुट- सुधीर मित्तल, रियाज अहमद, नसीराबाद)


