नगर निगम की ओर से एडिश्नल कमिश्नर सुरिंदर सिंह के नेतृत्व में शहर में सफाई अभियान 8वें दिन राम तलाई चौक से सिटी सेंटर तक पहुंचा। अभियान में सिटी सेंटर होटल एसोसिएशन के पदाधिकारी शामिल हुए। निगम के विभिन्न विभागों ने सफाई, अवैध कब्जे हटाने, सिविल कार्य और अवैध विज्ञापन बोर्डों को हटाने जैसे कार्य किए। एसोसिएशन के प्रतिनिधि जसबीर सिंह भाटिया ने बताया कि सिटी सेंटर में लंबे समय से चली आ रही सीवरेज की समस्या को नगर निगम ने स्थायी रूप से हल कर दिया है। उन्होंने बताया कि सिटी सेंटर से श्री दरबार साहिब को जोड़ने वाली सड़क पर भी सीवरेज की समस्या को हल करने के लिए कार्य जारी है। एडिशनल कमिश्नर ने कहा कि सफाई अभियान शहर के हर क्षेत्र में लगातार चलाया जाएगा। इस मौके पर एसई संदीप सिंह, हेल्थ अफसर डॉ. किरण, डॉ. योगेश अरोड़ा, सुपरिंटेंडेंट पुष्पिंदर सिंह, एक्स-ईएन भूपिंदर सिंह, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर विजय गिल व अन्य मौजूद रहे।


