रात जैसा ठंडा दिन:दिनभर छाए रहे बादल, दिन-रात के तापमान में 5.2 डिग्री का अंतर

बीकानेर | शुक्रवार सुबह से छाए बादल और दोपहर में चली बर्फीली हवाओं ने दिन का मौसम का मिजाज ही बदल दिया। रात का पारा 13.4 डिग्री रहा जबकि दिन का पारा 18.6 डिग्री रहा। पहली बार दिन-रात के तापमान में 7 डिग्री का फर्क रहा। दरअसल पश्चिमी विक्षोभ इस वक्त प्रदेश के ऊपर से गुजर रहा है। उसका सीधा असर तो बीकानेर पर नहीं है लेकिन अछूता भी नहीं रहेगा। इसलिए रात से बादल छा गए। बादल छाने से धरती पर ओस और नमी भी कम रही। इस वजह से रात का पारा सीधे पांच डिग्री की उछाल मार गया। एक दिन पहले रात का पारा 8 डिग्री था और शुक्रवार को 13.4 डिग्री तक पहुंच गया। रात के पारे से उतनी ठिठुरन महसूस नहीं हुई जितनी दिन में हुई। सुबह आंख खुली तो आसमान में बादलों का डेरा था। फिर भी लोगों को आस थी कि दिन में धूप निकलेगी। पर जैसे जैसे दिन चढ़ता गया बादल और गहराते गए। दोपहर बाद तो यूं लगा मानो बारिश होगी। हालांकि बारिश तो नहीं हुई पर ठंडक बरसने लगी। दोपहर बाद कंपकंपी होने लगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *