अगले कुछ दिन बारिश से मिलेगी राहत:राज्य में मानसून की रफ्तार पड़ी सुस्त, कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी के आसार

राज्य में मानसून की रफ्तार सुस्त पड़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, झारखंड के अधिकतर जिलों में आगामी दिनों में भारी बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, कुछेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश जरूर हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि 6 से 8 अगस्त तक राज्य के अनेक स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इसके बाद 9 से 11 अगस्त तक भी इसी तरह का मौसम बना रहेगा, यानी जोरदार बारिश की कोई संभावना नहीं है। 30.2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा रांची का पारा बीते 24 घंटे की बात करें तो रांची में अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक रहा। वहीं, गिरिडीह में 33.8 डिग्री, चाईबासा में 30.2 डिग्री और डाल्टनगंज में 31.3 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा राज्य में सबसे अधिक वर्षा देवघर में 20.4 मिमी रिकॉर्ड की गई। इधर, राज्य के कुछ हिस्सों में 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना भी जताई गई है। खासकर 7 और 8 अगस्त को उत्तर-पश्चिम और मध्य भागों में यह स्थिति बन सकती है। इसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस वजह से नहीं प्रदेश में भारी बारिश मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक समुद्र तल पर मानसून की अक्षीय रेखा बीकानेर, कोटा, सागर, पेंड्रा, बलासोर होते हुए पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक विस्तारित है। इसी वजह से झारखंड में बारिश की तीव्रता कम बनी हुई है। बारिश में कमी के दौरान किसानों को सलाह दी जाती है कि वे अगले कुछ दिनों तक भारी वर्षा की संभावना नहीं देखते हुए खेती से जुड़ी योजनाएं सावधानी से बनाएं। हल्की बारिश के बीच बुवाई या अन्य कृषि कार्य किए जा सकते हैं। कुल मिलाकर झारखंड में अगले सप्ताह तक भारी बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि, कहीं-कहीं हल्की बारिश और तेज हवा से मौसम सुहावना बना रह सकता है। आज 31 से 35 डिग्री सेल्सियस रहेगा प्रदेश का पारा भारतीय मौसम विभाग, रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज झारखंड के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 31 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, गिरिडीह, और धनबाद जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री तक रहने की संभावना है, वहीं चतरा, कोडरमा और लातेहार में यह 29 से 31 डिग्री के आसपास रह सकता है। राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस अनुमानित है। न्यूनतम तापमान की बात करें तो यह 22 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। चतरा, लातेहार और हजारीबाग जैसे जिलों में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री या उससे कम हो सकता है, जबकि बोकारो, रामगढ़ और पूर्वी सिंहभूम में यह 26 डिग्री तक रह सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *