लुधियाना में आज जमीन बचाओ रैली:जोधां में “लैंड पुलिंग” खिलाफ बरसेंगे किसान नेता डल्लेवाल,सभी संगठनों को खुला निमंत्रण

पंजाब के लुधियाना में आज जमीन बचाओ रैली का आयोजन किया जा रहा है। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक भारत) आज 7 अगस्त को लुधियाना जिले के जोधा गांव की अनाज मंडी में सरकार के खिलाफ रैली कर रहे है। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल विशेष रूप से इस रैली में पहुंच कर आप सरकार पर बरसेगे। डल्लेवाल ने कहा-दिल्ली से आए पूंजीपतियों द्वारा पंजाब सरकार के माध्यम से “लैंड पुलिंग” नामक काली नीति लाकर पंजाब की उपजाऊ जमीनों पर कॉर्पोरेट घरानों को कब्ज़ा दिलाने की साजिश रची जा रही है। किसान नेता ने बताया कि इस नीति के तहत 65,000 एकड़ से अधिक उपजाऊ जमीन, जिस पर गेहूं, धान और सब्ज़ियों की लाखों टन फसल उगाई जाती है, को बर्बाद कर दिया जाएगा। इससे पंजाब और देश के लोगों के लिए खाद्यान्न संकट पैदा हो सकता है। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई हर पंजाबी की अपनी लड़ाई है और सभी किसान, मजदूर, छात्र, दुकानदार और कर्मचारी संगठनों को इस संघर्ष में शामिल होने का खुला निमंत्रण दिया गया है। क्यों हो रहा “लैंड पूलिंग” नीति के खिलाफ विरोध
किसान नेताओं ने कहा कि पंजाब सरकार की “लैंड पूलिंग” नीति के तहत 2011 में अधिग्रहित ज़मीनों के पीड़ित किसानों को आज तक न तो प्लॉट मिले हैं और न ही वह जमीन विकसित की गई है। इससे कई किसान आर्थिक तंगी के कारण अपनी बेटियों की शादी तक नहीं कर पाए। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब सरकार किसानों और उनके रोजगार के प्रति कितनी असंवेदनशील है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पिछले साल धान के सीजन में हुई लूट को रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया। इस साल भी सरकार ने धान की खरीद और भंडारण की व्यवस्था से हाथ खड़े कर दिए हैं।
किसान नेताओं ने बताया कि सरकार द्वारा मानी गई मांगों और किए गए वादों को लागू करवाने के लिए आंदोलन के अगले चरण में विभिन्न राज्यों में महापंचायतें आयोजित की जाएंगी। 10 अगस्त को हरियाणा, 11 अगस्त को राजस्थान, 14 अगस्त को मध्य प्रदेश, 16 अगस्त को पंजाब (बाबा बकाला) 17-18 अगस्त को उत्तर प्रदेश।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *