भास्कर न्यूज | राजिम इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, राजिम फिंगेश्वर, के बीएससी कृषि प्रथम वर्ष के छात्रों ने दाउ वासुदेव चंद्राकर कामधेनु यूनिवर्सिटी के अंतर्गत संचालित कॉलेज ऑफ वेटरनरी एंड एनिमल हस्बैंडरी, अंजोरा, दुर्ग का शैक्षिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का आयोजन महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. गिरिजेश कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में अतिथि शिक्षक डॉ इंद्रपाल सिंह पैकरा एवं सहायक प्राध्यापक डॉ. कुंतल साटकर द्वारा कराया गया। छात्रों ने कॉलेज की विभिन्न इकाइयों जैसे डेयरी इकाई, कुक्कुट इकाई, बकरी पालन, खरगोश , अंडा उत्पादन इकाई, म्युजियम एवम विभिन्न विभागों का भ्रमण किया गया जिसमे मुख्य रूप से डेरी इकाई के अतर्गत् पशुओं के वैज्ञानिक प्रबंधन एवम किसानो की आय बढ़ाने हेतु विभिन्न उन्नत किस्मों के बारे में जानकारी दी गई। समन्वित कुक्कुट इकाई के अंतर्गत, छ.ग. में मास एवम अंडे उत्पादन हेतु उपयुक्त नस्ल, कुक्कुट प्रबंधन, विभिन्न बीमारी एवम उसकी रोकथाम के बारे मे समझाया गया। उन्हें पशुपालन और पशु चिकित्सा के क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों और अनुसंधानों के बारे में जानकारी दी गई। विभिन्न विभागों मे संचालित अनुसंधान कार्य, पशु जर्म प्लाज् इत्यादि के बारे मे एवम पशु चारा गाह की खेती, वर्ष भर चारा उत्पादन, काटने का तरीका एवम हरे चारा का पशुओ की दुग्ध उत्पादकता क्षमता पर महत्व एवम प्रबंधन के बारे में समझाते हुए छात्र छात्राओ को स्वयं का व्यवसाय करने हेतु भी विभिन्न प्रकार के डेरी एवम पशुपालन से संबंधित जानकारी प्रदान की गयी। इस भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को पशुपालन के क्षेत्र में व्यावहरिक ज्ञान और अनुभव प्रदान करना था। छात्रों ने कॉलेज की विभिन्न सुविधाओं का अवलोकन किया और विशेषज्ञों के साथ बातचीत की। यह शैक्षिक भ्रमण छात्रों के लिए अत्यधिक लाभदायक रहा। उन्हें व्यावहारिक ज्ञान और अनुभव प्राप्त हुआ, जो उनके भविष्य के करियर में सहायक होगा। राजिम। शैक्षणिक भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राएं।