अबोहर में बाइक और इलैक्ट्रिक स्कूटी में टक्कर:दोनों राइडर गंभीर रूप से घायल, फरीदकोट रेफर, राहगीरों ने मिलकर बचाया

पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर के हनुमान गढ़ रोड़ बाइपास चौक पर कल देर शाम बाइक और इलैक्ट्रिक स्कूटी में जोरदार टक्कर हो गई। जिससे दोनों वाहनों के राइडर बुरी तरह से घायल हो गए। जिन्हें एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां से डॉक्टरों ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद फरीदकोट रेफर कर दिया। दोनों सड़क पर गिरकर हुए घायल जानकारी के अनुसार करीब 50 वर्षीय नई आबादी गली नं. 14 बड़ी पौड़ी निवासी मंगत राम कल देर शाम को अपनी बाइक पर सवार होकर हनुमान गढ़ रोड़ बाइपास पुल के नीचे से होकर अजीमगढ़ रोड़ की ओर आ रहे थे कि अचानक ही सामने से आई इलैक्ट्रिक स्कूटी से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें मंगत राम सहित स्कूटी सवार करीब 24 वर्षीय सागर निवासी बहादुर खेड़ा बुरी तरह से घायल हो गए। परिजन लेकर पहुंचे बठिंडा और श्रीगंगानगर आसपास लोगों ने 108 एम्बुलेंस को सूचना दी और दोनों को तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां से डॉक्टरों ने दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। वहीं सूचना मिलने पर दोनों के परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां पर मंगतराम सोनी के परिजन उसे बठिंडा ले गए, जबकि सागर के परिजन उसे श्रीगंगानगर ले गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *