103 नल कनेक्शन से रातामाटी में सभी ग्रामीणों को मिल रहा पानी

भास्कर न्यूज | जशपुरनगर जिले में जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर जल पहुंचाने काम जारी है। इसी कड़ी में जशपुर विकासखण्ड के ग्राम रातामाटी का कार्य पूर्ण हो चुका है। ग्राम में 2 उच्च स्तरीय जलागार स्ट्रक्चर लगाया गया है। इसकी क्षमता 20 हजार लीटर है। कुल 103 क्रियाशील घरेलू नल कनेक्शन से सभी के घर पानी दिया जा रहा है। जल जीवन मिशन के आने से पूर्व यहां के ग्रामीण पानी की आवश्यकता के लिए हैंडपंप व कुंओं पर आश्रित रहते थे। महिलाओं को पानी के लिए हैंडपंप व कुओं से पानी लाती थी। अब वो समस्या योजना के आने से खत्म हो गया है। योजना से पूर्व ग्रामीणों का पानी की वजह से ज्यादा तबीयत खराब होने की समस्या थी। पहले जानकारी नहीं होती थी कि पहले पानी साफ है या नहीं। अब पानी जांच कर पीने से तबीयत खराब होने में काफी कमी आई है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन योजना के माध्यम से पूरी बस्तियों को जलापूर्ति की जा रही है। अब रातामाटी गांव हर घर जल की श्रेणी में शामिल हो गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *